छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की कार्यवाही,अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे एवं उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सरिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।

दिनांक 06 अगस्त 2025 को सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम विश्वासपुर मेन रोड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में देशी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी रामकुमार यादव पिता स्व. सुखसागर यादव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुदरगढ़ी, थाना सरिया के कब्जे से कुल 70 पाव (12 लीटर 600 एमएल) प्लेन देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 5600 रुपये है, एवं मोटरसायकल (CG 13 BE 5487) जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है, कुल 55600 रुपये का माल जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक राजकुमार साव, नर्मदा यादव, प्यारेलाल सहित समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button