भवानी रेस्टोरेंट में गूंजे ‘हैप्पी बर्थडे मयंक’ के गीत, हंसी-खुशी में बीता खास दिन

सारंगढ़। ग्राम पंचायत जिल्दी के आश्रित ग्राम मौहापाली निवासी मणिशंकर जायसवाल, जो पिछले दस वर्षों से दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जयसवाल घर मंगलवार को खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। विवाह के पूरे 15 साल बाद सत्यानारायण बाबा की असीम कृपा से दो पुत्रों का सुख प्राप्त हुआ—बड़े पुत्र मयंक जायसवाल और छोटे पुत्र अंकित जायसवाल। इतने वर्षों के इंतजार के बाद घर में बच्चों की किलकारियों ने मानो हर कोने में रौनक भर दी।

मंगलवार का दिन मयंक के लिए बेहद खास था, क्योंकि वह पूरे 8 साल का हो गया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उसकी इच्छा थी कि जन्मदिन किसी होटल में मनाया जाए। परिवार ने बेटे की इस ख्वाहिश को पूरी करते हुए भवानी रेस्टोरेंट में शानदार आयोजन किया। रेस्टोरेंट के सजावट, केक की मिठास और महकते पकवानों के बीच ‘हैप्पी बर्थडे’ के गीत गूंजते रहे।

समारोह में परिजनों, दोस्तों और नजदीकी रिश्तेदारों ने शिरकत की। सबने मिलकर मयंक को ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। हंसी, गीत, फोटो सेशन और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच यह शाम मयंक और उसके परिवार के लिए हमेशा यादगार बन गई।





