छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

शिक्षा के प्रति सजग जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज द्वारा लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज शिक्षा के क्षेत्र में सक्रियता और सजगता के लिए लगातार चर्चित होते जा रहे हैं। स्कूल खुलते ही उन्होंने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस कड़ी में उन्होंने कटेली और कोतमरा के शालाओं सहित कटेली उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बिनोद भारद्वाज ने बच्चों और शिक्षकों के साथ घंटों संवाद कर शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष चर्चा की। उन्होंने न केवल पढ़ाई-लिखाई की स्थिति जानी, बल्कि स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, मीनू चार्ट का पालन और अन्य व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा की।

बच्चों से प्रत्यक्ष बातचीत कर उन्होंने शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए। जिला पंचायत सदस्य ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने भी बिनोद भारद्वाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके लगातार निरीक्षण से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button