भाजपा पार्षद पुत्र पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज, प्रेम प्रसंग का मामला,फेसबुक मैंसेजर से एप्प के जरिए बढ़ी थी नजदीकियां
रायगढ़। भाजपा पार्षद के मंझले बेटे पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा कर रख दिया है। जिसमे युवती ने प्रेम प्रसंग कर शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारिरिक शोषण करने की शिकायत देते हुए रिपोर्ट थाना कोतरारोड में दर्ज कराई है।
थाना कोतरारोड में तमनार रहवासी 23 वर्षीय युवती ने आवेदन देकर बताई कि वह सोनूमुडा निवासी आतिश चौहान पिता रमेश द्वितीया से लगभग 04 साल पूर्व से फेसबुक के माध्यम से बातचीत कर जान परिचय की थी। इस दौरान वह कोसमपाली थाना कोतरारोड में किराए में निवासरत थी। वहीं, आतिश स्वयं को रेलवे में कार्य करना बताया । इस दौरान फेसबुक मैंसेजर से दोनो के मध्य नजदीकी बढ़ी। कॉल करके आतिश ने प्रेम जाहिर कर शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती ने भी उस पर भरोषा कर रिश्ते को आगे बढ़ाई। उसी दौरान माह फरवरी 2023 मे वह उसके मघर इंदिरा आवास आया था, तथा घर के पास रोड मे उससे आतिश चौहान से मुलाकात हुई थी। इसके बाद जब आतिश मिलता था तब वह शादी करने की बात कहता था। इसके बाद वह शारीरिक संबंध भी स्थापित किया। इस दौरान युवती द्वारा जब भी शादी की बात कही जाती तो वह इससे इनकार कर टाल मटोल कर देता था। ऐसे में पीड़िता ने स्वयं के साथ धोखा होने तथा आबरू गंवाने के बाद थाना आकर गुरुवार रात्रि पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ऐसे के पुलिस ने बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ली है। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि जून में ही कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी में शामिल हुआ है। बहरहाल थाना कोतरारोड पुलिस ने आरोपित के गिरफ्तारी के लिए उसके घर छापेमार कार्यवाही भी की गई लेकिन युवक के पहले ही फरार होने की बात कही जा रही है।




