यूरिया खाद किल्लत पर सभापति मुकेश साहू का ज्ञापन, किसानों के हक़ में बोले– ‘मेरे अन्नदाता मेरे भगवान’पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेशभर में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भी इससे अछूता नहीं है। हालात को देखते हुए जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू ने कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सूचनार्थ ज्ञापन सौंपा।

सभापति साहू ने बताया कि क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति सोसायटी परसदा बड़े में पिछले एक माह से किसान यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। ज्ञापन देते समय उन्होंने अधिकारियों से तत्काल विभागीय स्तर पर चर्चा कर किसानों को जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी।
ज्ञापन के दौरान जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, किसान पुरुषोत्तम साहू, राकेश पटेल, चंद्रा एवं अंकित पटेल उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के बाद सभापति मुकेश साहू ने कहा—
“**मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मेरे क्षेत्र के किसान हैं। मैं स्वयं किसान पुत्र हूं और जानता हूं कि किसान किन परिस्थितियों से गुजरते हैं। मेरे अन्नदाता मेरे भगवान स्वरूप हैं, उनके लिए मैं जीवनपर्यंत खड़ा रहूंगा।




