छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

महेश राम साहू द्वारा आयोजित तीर्थ यात्रा एक सराहनीय पहल है, जिसमें 800 ग्रामीणों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कई वर्षो से: पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कटेली से मनकामनेश्वर शिव मंदिर
यात्रा के लिए भीखमपाली से ओडिशा के लिए रवाना हुए,
महेश राम साहू ने यात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा और भोजन की व्यवस्था की है, जो एक बड़ा सहयोग है।

इस आयोजन में विभिन्न वर्गों और आयु के लोगों ने भाग लिया है, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
मनकामनेश्वर शिव मंदिर की यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो लोगों को आध्यात्मिक शांति और आनंद प्रदान करता है।

महेश राम साहू की यह पहल न केवल ग्रामीणों के लिए एक बड़ा सहयोग है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी इस पहल को और अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि और अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें, इस यात्रा में लगभग 800 संख्या में स्वयं के खर्चे से महेश राम साहू ने तीर्थ यात्रा ले जा रहें हैं,इसके पूर्व में भी महाशिवरात्रि पर्व पर नरसिंह नाथ यात्रा जाने का अवसर ग्रामीणों को मिला था।

महेश राम साहू द्वारा निशुल्क तीर्थ यात्रा का आयोजन पिछले कई वर्षों से की जा रही है
वहीं इस यात्रा में आसपास के गांव कटेली, कोतमरा, बोइरमाल, बेल पाली, सराईपाली , सोडिका के लोग भारी संख्या में शामिल होते हैं,


इस यात्रा में,जिला पंचायत सभापति विनोद भारद्वाज ने यात्रियों को रवाना किया, इस दौरान जनपद पंचायत सभापति मुकेश साहू,पूर्व जनपद सदस्य नरेश चौहान,पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामायण सिंह सिदार,पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि बोधराम साहू,अलेख जायसवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे

Related Articles

Back to top button