सारंगढ झरिया यादव समाज के जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने गए व्यक्ति का पल्सर मोटरसाइकिल ले उड़े चोर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम से बढ़ती चोरी पर सारंगढ़ पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाते हुए अज्ञात आरोपी की खोजबिन में जुट चुकी है।
रायगढ़। सारंगढ़ के झरिया यादव समाज द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला थाने में आया है। जिसमें सारंगढ़ पुलिस प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात चोर की खोज में जुट चुकी हैं।
प्रार्थी ने टीकाराम यादव पिता झगरू यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम कुधरी थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ ने थाने में अपराध दर्ज कराते हुए बताया कि वह रोजी मजदुरी का काम करता है। बीते दिन 16.08.2025 मैं अपने मो०सा० बजाज प्लेटिना काला रंग क्र० सीजी 13 ए.एफ. 3121 मे रात्रि करीब 11-12 बजे ग्राम चन्दाई के पास स्थित झरिया यादव समाज का मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आया था। वहीं, मोटर सायकल को झरिया यादव समाज मंदिर के सामने खडी कर किर्तन भजन में शामिल हो गया। जहां किर्तन भजन समाप्त होने पश्चात दूसरे दिन प्रातः 4 बजे अपने घर जाने के लिए अपने मो०सा० के पास जाकर देखा कि वह जहां मोटरसाइकिल खड़ी किया था उक्त मोटरसाइकिल वहां नही थी।जिस पर वह आसपास के लोगो से पुछताछ कर पता तलाश करने लगा। चूंकि मोटरसाइकिल का कुछ पता नही चला।इस घटना के बाद वह अपने स्तर में काफी खोजबीन किया इसके बावजूद मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में वह 21.08.2025 को थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया है। फिलहाल बढ़ती चोरी पर सारंगढ़ पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाते हुए अज्ञात आरोपी की खोजबिन में जुट चुकी है।





