क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में चोर गिरोह सक्रिय, एक ही रात में चोरों ने बस स्टैंड के सामने और रायपुर रोड के दुकान में की चोरी 

बस स्टैंड के सामने गुप्ता, रायपुर रोड में मौजूद बंसल प्रोविजन से करीब डेढ़ लाख नगदी और सामान ले उड़े 

Crime रायगढ़। नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे चोरों की सक्रियता पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना चुनौती बन चुकी है। जिसमे चोरो ने एक ही रात में शहर के अंदर दो दुकानो में धावा बोलकर अनुमानित डेढ़ लाख रुपये नगदी तथा समान की चोरी कर किए है। उक्त चोरी में चोरो ने शटर में लगे ताले को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। दोनों वारदात की चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

प्रार्थी  सचिन कुमार केशरवानी पिता स्व. खगेशचंद केशरवानी उम्र 45 वर्ष  प्रतापगंज सारंगढ़, थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) का निवासी है। सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दुकान बस स्टैण्ड के सामने गुप्ता प्रोविजन के नाम से संचालित दुकान है, प्रतिदिन की भांति में 22.08.2025 को सुबह करीबन 09 बजे अपने प्रतिष्ठान को खोलने आया। तब उसे अपने दुकान के मुख्य शटर के दोनों साईड के ताला कटा एवं टुटा मिला। इससे उसे माजरे को समझने में देर नही लगी। बदहवास आनन-फानन में वह दुकान में चोरी होने की आशंका से हड़बड़ाकर शटर उठाते हुये दुकान अंदर जाकर तुरंत मुआयना किया। जहां दुकान का दराज (गल्ला) कुछ खुला मिला, तब वह दराज को पूरा खोलकर देखा तो रात्रि में दराज में रखे हुये सारे रूपये करीबन 65,000 से 70,000  (सत्तर हजार रूपये) नहीं मिले। इस घटना के बाद वह अपने भाई एवं परिचितों को घटना की जानकारी दिया और मेरे प्रतिष्ठान में लगे सी०सी०टी०व्ही० फुटेज को मैं चेक किया। जिसमें कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की वीडियो में कैद हो गया।

इसी तरह दूसरी चोरी की वारदात रायपुर रोड बंसल प्रोविजन में हुई है। यहां के संचालक राजकुमार बंसल पिता राधेश्याम बंसल उम्र 45 वर्ष सा० दुर्गा मंदिर रोड़ सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) का निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह रायपुर रोड में बंसल प्रोविजन स्टोर्स के नाम से संचालित है। जिसे बीते दिन रात्रि करीब 9 बजे  बंद कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन 22.08.2025 की सुबह 8 बजे प्रतिदिन के भांती अपने दुकान को खोलने आया, तब मुझे अपने दुकान के मुख्य शटर में लगे ताला टुटा मिला। ऐसे में दुकान में चोरी होने की आशंका से शटर उठाकर दुकान अंदर  जाकर देखा तो दराज में रखे लगभग  रूपये लगभग 40बसे 50 हजार रू. एवं दुकान में विक्री हेतू रखे सामान सीगरेट, फेयर लवली वगैरह कीमती करीबन 60 से 70 हजार रु. को किसी अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।बहरहाल सारंगढ़ पुलिस ने दोनों ही प्रकरण में अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज तथा संदिग्ध लोगों की धरपकड़ में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button