छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
सेवा सहकारी समिति सहंसपुर में तिरंगा फहराया

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित सहंसपुर परिसर में तिरंगा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल एवं भुवन मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, हरिनाथ खूंटे, अरुण गुड्डू, पवन केसरवानी, जगन्नाथ, अनिल, गोपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति सदस्य मौजूद रहे।




