क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़रायगढ़

सात दिन तक बंधक बनाकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आदिवासी अंचल कापू क्षेत्र में सामुहिक दुष्कर्म की घटना से लोग सहमे 

रायगढ़। धारधार हथियार से जान से मारने की धमकी देकर 7 दिनों तक अलग- अलग स्थानो में ले जाकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म के प्रकरण में कापू पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  

महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराए रिपोर्ट में बताया कि,  21/07/2025 को कमलु तिग्गा और धनसाय एक्का इसके गांव इसके रिस्तेदार के घर काम करने आये थे, रात्रि में दोनों ने डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद भी गांव आकर अपने साथ उनके गांव ले जाकर रखे और शारीरिक संबंध बनाये।  आरोपितो द्वारा उसे और परिवार वालों को मारने पीटने की धमकी देने पर डर से रिपोर्ट नहीं करायी थी। घटना के संबंध में अपने पति एवं घरवालों को बताई एवं पारिवारिक सलाह मशवरा के बाद रिपोर्ट करने की सलाह देने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जहां संवेदनशील प्रकरण होने पर तत्काल पुलिस सक्रीय हो गई। और आश्यक कार्यवाही कर तत्काल आरोपितो को धर दबोचा । आरोपितो को जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार किये हैं। जिस पर धनसाय एक्का पिता सोनसाय एक्का उम्र 40 वर्ष ग्राम धमनाडांड किरिथां चौकी रैरूमा थाना धरमजयगढ जिला रायगढ़, कमलु तिग्गा पिता चन्दरसाय तिग्गा उम्र 40 वर्ष  भैंसबुडी थाना लैलूंगा पर धारा – 70 (2), 351(2),140 (3), 127 (2), 3 (5) बी. एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

हत्या के प्रकरण में धनसाय 10 साल रह चुका है जेल 

आदिवासी अंचल कापू में जघन्य वारदात हर साल आधा दर्जन से अधिक दर्ज होती है। कई ऐसी वारदात भी सामने आती है जिसमे जिले भर को झंकझोर कर रख देता है। इस सामुहिक दुष्कर्म के प्रकरण एक आरोपित धनसाय एक्का वर्ष 2010 में अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 10 साल जेल में रह कर छूटा है। वर्तमान में आने के बाद उसकी आपराधिक गतिविधि से लोग सहमे हुए थे।

Related Articles

Back to top button