छत्तीसगढ़रायगढ़

बने खाबो बने रहिबो अभियान के तहत सूरज व राजेंद्र होटल से खाद्य नमूने संकलित, रक्षाबंधन पर मिठाइयों की जांच तेज पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी की संभावना को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग रायगढ़ टीम ने बुधवार को सारंगढ़ स्थित सूरज होटल और राजेंद्र होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए गए और गुणवत्ता में शंका के आधार पर सूरज होटल से बूंदी का लड्डू, छेना और चमचम, वहीं राजेंद्र होटल से मीठा खोवा (कुंदा) एवं केसर पेड़ा के नमूने संकलित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सागर दत्ता ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ माननीय न्यायालय में प्रकरण तैयार किया जाएगा। सभी प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है और निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन और अन्य त्यौहारों पर मिठाई में मिलावट की आशंका को देखते हुए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। विशेषकर वर्षा ऋतु में खाद्य पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार “बने खाबो बने रहिबो” राज्य स्तरीय विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान जिले में संचालित हो रहा है। इसके तहत मिलावटी, अमानक और स्तरहीन खाद्य पदार्थों के विक्रय, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाते हुए व्यापक जनजागरूकता की जा रही है, ताकि लोग सुरक्षित और स्वस्थ भोजन के साथ बेहतर जीवन जी सकें।

Related Articles

Back to top button